IMC March 2026 Offer in Hindi - आईएमसी मार्च 2026 ऑफर हिंदी में | गोवा कन्वेंसन और बाली ट्रिप इंडोनेसिया ऑफर

साथियों गुड आईएमसी आज की इस आर्टिकल में आप जानेंगे IMC ऑफर के बारे में जो मार्च 2026 में लॉन्च की गई है ऑफर बहुत ही जबरदस्त होने वाला है और इसमें आपको चार दिनों और तीन रातों का बली ट्रिप इंडोनेशिया तथा गोवा घूमने का मौका मिल रहा है यह दोनों ऑफर के बारे में आज कि इस आर्टिकल में नीचे विस्तार से जानकारी दी गई है। 



imc bali trip offer march 2026
imc bali trip offer march 2026


IMC March 2026 Offer in Hindi - आईएमसी मार्च 2026 ऑफर हिंदी में:



सबसे पहले हम जानेंगे बली ट्रिप इंडोनेशिया के बारे में साथियों यह ऑफर चार दिनों और तीन रातों के लिए है,


क्वालिफिकेशन की अवधि: 

1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक 


योग्यता: सभी सुपरस्टार और उससे नीचे के एसोसिएट्स के लिए 

क्वालिफिकेशन अवधि के दौरान नया चेयरमैन स्टार्ट या उससे ऊपर का लेवल लगातार 3 महीने क्वालीफाई करना है इसके अलावा सभी सिल्वर स्टार और उससे ऊपर के उत्तम लेवल वाले एसोसिएट्स के लिए क्वालिफिकेशन अवधि के दौरान कम से कम सिल्वर स्टार या उससे ऊपर के लेवल के लीडरशिप बोनस के साथ 3 लाख पीजीबीवी प्राप्त करना होगा 

केवल उन महीनों का पीजीबीवी मान्य होगा, जिनमें सिल्वर स्टार या उससे ऊपर के लेवल को क्वालीफाई किया गया है। 




कृपया ध्यान दें:


ध्यान देने वाली बात यह है कि इस ऑफर के तहत अतिरिक्त बिजनेस वॉल्यूम योग्य नहीं माने जाएंगे। एसोसिएट या उनके निकटतम परिवार के सदस्य जैसे कि पति या पत्नी अथवा पार्टनरशिप में से कोई एक ही ट्रिप पर जा सकते हैं। यह ऑफर नॉन-ट्रांसफरेबल / नॉन-एक्सचेंज / नॉन एनकेसेबल है। बच्चों को लाने की अनुमति नहीं है इस ऑफर के अंदर क्वालिफाइड एसोसिएट्स को कंपनी द्वारा निर्दिष्ट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से प्रस्थान करना होगा।

उन्हें ट्रिप के लिए निर्दिष्ट हवाई अड्डे तक पहुंचाने का खर्च स्वयं वहन करना होगा। ट्रिप जुलाई अगस्त 2026 में होने वाली है। एक बार ट्रिप की घोषणा होने के बाद यदि कोई योग्य एसोसिएट निर्दिष्ट तिथि पर उपस्थित नहीं हो सकता है तो उसे किसी अन्य रूप में क्षतिपूर्ति नहीं दी जाएगी। ट्रिप के लिए सभी कानूनी दस्तावेज निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रस्तुत करने होंगे वीजा और स्वीकृत की स्थिति में कंपनी जिम्मेदारी नहीं होगी और कोई क्षतिपूर्ति नहीं दी जाएगी। 

ठहरने की व्यवस्था डबल शेयरिंग आधार पर होने वाला है। बॉडिंग और लॉजिंग की व्यवस्था आईएमसी प्रबंधन द्वारा तय की गई है। आयकर अधिनियम अनुच्छेद के अनुसार 194 आर के अनुसार टीडीएस लागू भी होता है जो ट्रिप की लागत के आधार पर एक महीना पहले जमा करना होगा। आईएमसी मैनेजमेंट के पास इस ऑफर को किसी भी समय बदलने या वापस लेने की अधिकार है प्रबंधन का निर्णय अंतिम और पूर्ण है। 



imc goa offer 2026
imc goa offer 2026



दूसरा ऑफर है गोवा कन्वेंशन इस ऑफर का क्वालिफिकेशन अवधि 2 जनवरी 2026 से 31 मार्च 2026 तक है 


योग्यता: डायमंड स्टार और उससे नीचे के एसोसिएट्स के लिए {हाइएस्ट लेवल माना जाएगा} 
      सभी चेयरमैन स्टार और उससे ऊपर के एसोसिएट्स के लिए {हाइएस्ट लेवल माना जाएगा} 


क्राइटेरिया: अपने हाईएस्ट लेवल से एक लेवल ऊपर का लेवल हासिल करें और इस लेवल को लगातार अगले दो महीना तक मेंटेन करें, और साथ ही प्रति माह 3000 पीबीवी लगातार 3 महीनों तक मेंटेन करें। अपने टीम में 600 पीबीवी {चेयरमैन कट-ऑफ} के साथ 100 नए बिजनेस एसोसिएटस को जोड़ें। 




कृपया ध्यान दें: 


कन्वेंशन जून 2026 में हो सकता है किसी भी प्राकृतिक आपदा या विपत्ति आने पर कन्वेंशन को स्थगित या रद्द किया जा सकता है। इस ऑफर के लिए योग्य होने हेतु एसोसिएट्स को अपने हाईएस्ट लेवल से एक लेवल ऊपर के लेवल पर अपग्रेड करना होगा।

जैसे हाईएस्ट लेवल सुपरस्टार और उससे नीचे के एसोसिएट्स को नया सिल्वर, हाईएस्ट लेवल सिल्वर स्टार एसोसिएट को नया गोल्ड लेवल हाईएस्ट लेवल गोल्ड स्टार एसोसिएट्स को नया रूबी स्टार लेवल हाईएस्ट लेवल रूबी स्टार एसोसिएट्स को नया डायमंड स्टार एसोसिएट लेवल तथा हाईएस्ट लेवल डायमंड स्टार एसोसिएट्स को नया चेयरमैन स्टार्ट लेवल हासिल करना होगा और इसके साथ ही प्रति माह न्यूनतम 3000 पीबीवी के साथ लेवल को 3 महीनें तक लगातार मेंटेन करना होगा। 

इस ऑफर के लिए पात्र होने हेतु हाईएस्ट लेवल चेयरमैन स्टार एसोसिएट को हर महीने कम से कम सिल्वर स्टार एसोसिएट लेवल को योग्यता प्राप्त करनी होगी अन्यथा उसके नई जॉइनिंग के पॉइंट्स उसके अपलाइन की योग्यता में गिने जाएंगे। इस ऑफर में चेयरमैन और उससे ऊपर के एसोसिएट अधिकतम डबल क्वालिफिकेशन कर सकते हैं यह कन्वेंशन नॉन ट्रांसफरेबल/नॉन एक्सचेंजबल/नॉन एन्कैसेबल है। बच्चों को लाने की अनुमति नहीं है। 

ट्रेनिंग के अलावा कंपनी केवल होटल में रहने और खाने का खर्च ही वहन करेगी रहने की व्यवस्था डबल शेयरिंग के आधार पर होगी आने जाने का खर्च एसोसिएट द्वारा खुद वहन किया जाएगा। टीडीएस आयकर अधिनियम के धारा 194 आर के अनुसार गिफ्ट की लागत पर लागू होगा और इसे एक महीनें पहले जमा करना आवश्यक होगा। आईएमसी का कहना है कि वह इस ऑफर को किसी भी समय बदल सकती है वापस ले सकती है उसका यह अंतिम निर्णय है। 




अंतिम जानकारी:

उम्मीद करती हूँ दोनों ऑफर समझ में आ गई होगी अगर इसमें कोई भी समस्या हो रही है समझने में तो आप हमें कमेंट करें या अपने अपलाइन से पूछ ले और फिर इस ऑफर का लाभ उठाएं ताकि आपका समय और पैसा बिल्कुल सही जगह पर लग सके तथा आपको इस ऑफर का पूरा-पूरा लाभ भी मिल सके। 

वैसे यह ऑफर नया नहीं है जो पहले से चल रहा है वही ऑफर को इस महीने भी लॉन्च की गई है और जो नई है उसका भी ऑलरेडी आर्टिकल में पब्लिक कर चुकी हूं सो आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके और उस ऑफर के बारे में भी जान सकते हैं या फिर इस पेज को फॉलो कर सकते हैं ताकि आने वाली सभी जानकारियां सबसे पहले आपको मिल सके। 


✍️(◔◡◔) ✍️(◔◡◔)  धन्यवाद  ✍️(◔◡◔) ✍️(◔◡◔) 





Read More:

My YouTube Channel Link - Click Now
IMC Consistency Offer March 2026 - Click Now

Post a Comment

0 Comments